फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीजेपी के नाराज फूफा हमारे संपर्क में’: बिलासपुर शिविर के समापन पर दीपक बैज का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज

Sun, 13 Sep 2026 08:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संदेश दिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बीजेपी सरकार पर शराब बिक्री, आदिवासी हित, खनिज संपदा और कोल ब्लॉक आवंटन समेत कई मुद्दों पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार के खिलाफ मैदान में उतरने की रणनीति पर मंथन किया गया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता शिविर से अर्जुन बनकर निकल रहा है, जिसकी नजर सीधे मछली की आंख पर होगी। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे और सरकार के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। बैज ने कहा कि तीन दिन के मंथन से विष नहीं, बल्कि अमृत ही अमृत निकला है।
विज्ञापन


‘बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा, कई नेता हमारे संपर्क में’
शिविर के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार को घेरा। मंत्री खुशवंत साहेब के भाई ढालदास साहेब के मसले पर बैज ने कहा, 'ये तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीजेपी के कई नेता हाल में इस्तीफा दे चुके हैं। बहुत से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता हमारे संपर्क में हैं।' उन्होंने कहा, “बीजेपी के जितने नाराज फूफा हैं, वो हमारे संपर्क में हैं। समय आने दीजिए, छत्तीसगढ़ में बड़ा धमाका होगा।”

‘एससी समाज सरकार से प्रताड़ित और शोषित’
एससी समाज को लेकर दीपक बैज ने कहा कि एससी समाज सरकार से प्रताड़ित और शोषित है। आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। कांग्रेस मजबूती से समाज के साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन


कैशलेस शराब बिक्री पर सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ में कैशलेस शराब बिक्री को लेकर बैज ने कहा कि सरकार को शराब टैक्स फ्री कर देना चाहिए। सरकार ने छत्तीसगढ़ को शराब का गढ़ बना दिया है। नकली शराब, होलोग्राम और पैकिंग से भ्रष्टाचार हो रहा है। बीजेपी राज में गली-गली में शराब बिक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में नकली शराब का कारोबार चल रहा है। सरकार के लोग इसमें कमीशनखोरी में लगे हैं। दिल्ली और नागपुर तक इस कमीशन का हिस्सा जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  'दो घूंट' वाले गाने पर कांग्रेस एमएलए का डांस वायरल: भाजपा ने घेरा तो संगीता बोलीं- मंत्री कर रही रैंप वॉक

मुख्यमंत्री साय पर बैज का निशाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर टिप्पणी करते हुए दीपक बैज ने कहा, 'मुख्यमंत्री आदिवासी नहीं, बनवासी हैं। आदिवासी होते तो आदिवासी दिवस पर बधाई देते। ऊपर के किस आका के कहने पर उन्होंने बधाई नहीं दी, ये सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं।'

‘डबल इंजन सरकार में खनिज संपदा का दोहन’
बैज ने कहा कि डबल इंजन सरकार में खनिज संपदा का दोहन हो रहा है। कोल ब्लॉक आवंटन में सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तारा कोल ब्लॉक की पांच हजार एकड़ से अधिक जमीन को सरकार ने बेचने का काम किया है।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने वालों पर भी निशाना
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस में रहते थे तो हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे। आज बीजेपी में पीछे की लाइन में भी नजर नहीं आते। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की सुनी जाती है, मौका मिलता है। बीजेपी में दो लोगों की सुनती है सरकार, कांग्रेस में दिल की बात होती है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें