यूएपीए एक्ट के तहत रायपुर से गिरफ्तार शहरी नेटवर्क से जुड़े नक्सलियों को बिलासपुर एनआईए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आज जग्गू उर्फ रमेश कुरसम को एनआईए कोर्ट बिलासपुर में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूएपीए एक्ट के तहत रायपुर से गिरफ्तार शहरी नेटवर्क से जुड़े नक्सलियों को बिलासपुर एनआईए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आज जग्गू उर्फ रमेश कुरसम को एनआईए कोर्ट बिलासपुर में पेश कर जेल भेज दिया गया है। रायपुर के चंगोराभाठा में रमेश कुरसम अपनी पत्नी कमला के साथ किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
इलाज का बाहाना बनाकर किराए के मकान में रहता था। आरोपी कई साल से रायपुर में सक्रिय था। आरोपी बीजापुर के गंगालूर इलाके का रहने वाला है। पुलिस को इनसे अहम दस्तावेज के रूप में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान प्राप्त हुआ है। पुलिस इस मामले में नक्सलियों के पूरी शहरी नेटवर्क को खंगाल रही है।