कबाड़ी दुकान तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई सामग्री गडगडिया नाला के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेची गई है। पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार असगर खान से पूछताछ की। जिसने बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को कंपनी के ही दो कर्मचारी तामरज साहू और भुनेश्वर साहू उसके पास लगभग 12.55 क्विंटल लोहे की सामग्री बेचने आए थे, जिसके एवज में 25,100 रुपये नकद का भुगतान किया गया था।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर चोरी की गई सामग्री जब्त की। पूछताछ में आरोपियों के पास से चोरी की रकम में से ₹2,000 भुनेश्वर साहू तथा 4,600 रुपये तामरज साहू से बरामद की गई। मामले में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दिनांक 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
असगर खान (43 वर्ष), निवासी मुंगेली
तामरज साहू (21 वर्ष), जिला बेमेतरा
भुनेश्वर साहू (25 वर्ष), जिला बेमेतरा।