फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में दरिंदगी: तीन साल की मासूम को बनाया शिकार, लोगों में गुस्सा; विरोध में स्थानीय बाजार बंद

Tue, 19 Mar 2024 12:24 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एक तीन साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पुलिस ने मामले में नाबालिग सहित उसके एक परिजन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मासूम से दरिंदगी के विरोध में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में तीन वर्षीय मासूम से दरिंदगी के विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार बंद किया है। स्थानीय व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन किया है। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद होकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल तैनात है। हालांकि सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में नाबालिग सहित उसके एक परिजन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक के पास रविवार की शाम पांच से छह बजे के बीच एक घर के बाथरूम पर तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दिया गया  और आरोपी बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। बच्ची के माता-पिता जब आसपास उसकी तलाश करते हुए पड़ोसी के घर पहुंचे तब अबोध बच्ची घायल अवस्था में बाथरूम पर पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को देते हुए परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मामले में लोग बड़ी संख्या मे थाने पहुंच गए। घटना को अंजाम देने वाले नाबालिक के ऊपर कारवाई करने के लिए थाने का घेराव किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिक को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि उसके एक परिजन को भी नाबालिक को छुपाने में सहयोग करने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को बच्ची के परिजन बड़ी संख्या में नेहरू चौक पर चक्काजाम कर दिया। उन्होने मांग की थी कि आरोपीयों के ऊपर कड़ी कार्रवाई कर सजा होनी चाहिए। उसके घर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए। इसके साथ मुआवजा भी दिया जाए। जिसपर प्रशासन ने मुआवजा राशि के लिए उन्हें आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें