फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कबड्डी खिलाड़ी का पेड़ से लटका मिला शव, दो दिन पहले कही थी आत्महत्या की बात

Sat, 19 Apr 2025 02:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक युवक दुर्ग जिले के जांजगीरी का निवासी था और कबड्डी खेलने के बहाने बिलासपुर आया था।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक युवक दुर्ग जिले के जांजगीरी का निवासी था और कबड्डी खेलने के बहाने बिलासपुर आया था। दो दिन पहले उसने इंस्टाग्राम लाइव आकर आत्महत्या की बात कही थी, जिसके बाद से वह लापता था। पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद उसका शव जंगल में बरामद किया।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों की भी गहराई से जांच कर रही है।

बिलासपुर एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाइव वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर शव को बरामद किया गया है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि जीवन की कठिनाइयों से भागने के बजाय समाधान की दिशा में सोचें। आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें