फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: आईपीएस अजय यादव ने ग्रहण किया बिलासपुर रेंज के आईजी का पदभार, निजात अभियान की जमकर की तारीफ

Wed, 06 Sep 2023 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बिलासपुर

सार

अजय यादव ने कहा कि बिलासपुर की टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर काम करने का प्रयास रहेगा। बिलासपुर पुलिस का इतिहास अच्छा रहा है। उन्होंने कहा की निजात अभियान बहुत अच्छा है। 
विज्ञापन
अजय यादव ने ग्रहण किया बिलासपुर रेंज के आईजी का पदभार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएस अजय यादव ने बिलासपुर रेंज के आईजी पद पर ज्वाइनिंग ले ली है। नए आईजी के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दरअसल अजय कुमार यादव साल 2004 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। जिन्होंने प्रदेश के कई जिले में एसपी रहकर काम किया है। 

 

यहां तक बिलासपुर में भी एसपी रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। बुधवार को उनका स्वागत मौजूदा एसपी संतोष सिंह ने किया आईपीएस अजय यादव ने इस दौरान मीडिया से कहा छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग अन्य राज्यों की पुलिसिंग से बेहतर है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर की टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर काम करने का प्रयास रहेगा। बिलासपुर पुलिस का इतिहास अच्छा रहा है। उन्होंने कहा की निजात अभियान बहुत अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें