फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानता': चरणदास महंत बोले- धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री जैसे सभी बाबा हैं फर्जी

Mon, 25 May 2026 08:34 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Charandas Mahant onRambhadracharya and Dhirendra Krishna Shastri: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगतगुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Charandas Mahant onRambhadracharya and Dhirendra Krishna Shastri: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगतगुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो स्वामी रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानते हैं। चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में भी वो नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन






उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य अपने प्रवचन में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। ऐस में वो सिर्फ बीजेपी के प्रचारक हैं। ज्ञान के माध्यम से लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी ऐसे आयोजनों में नहीं जाने की सलाह दी है। महंत ने यह भी कहा कि वे कण-कण में भगवान को मानने वाले लोग हैं। हमारे तो कण-कण में भगवान हैं। दूसरी ओर महंत ने धीरेंद्र शास्त्री को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके जैसे सभी बाबा फर्जी है।
विज्ञापन


फिलहाल, महंत के इस बयान से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बता दें कि प्रदेश के चिरमिरी में रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 17 मई से 26 मई तक यह कथा चलेगी। कथा सुनने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री साय और स्वास्थ्य मंत्री भी पहुंचे थे।  
विज्ञापन







'सुशासन तिहार में महिला विधायक को जाने से रोका' 
सुशासन तिहार में कांग्रेस की पामगढ़ से महिला विधायक शेषराज हरबंश को जाने से रोकने पर महंत ने कहा कि वहां महिला विधायक को जाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेसियों को रोका जा रहा है। मुख्यमंत्री किस जगह उतरेंगे यह कलेक्टर एसपी को मालूम है, तो विधायक वहां गए तो रोक दिया जाता है। ये कहा जाता है कि कांग्रेस विधायक ऐसे प्रश्न करेंगे, जिसका जवाब सीएम के पास नहीं होगा। मुख्यमंत्री को जितना सुशासन करना है करते रहे। हम आने वाले दिनों में शासन में होंगे। बता दें कि सुशासन तिहार में विधायक को जाने से कलेक्टर-एसपी ने रोका था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें