फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: सुकमा में भालू के साथ क्रूरता के मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पीसीसीएफ से मांगा जवाब

Wed, 16 Apr 2025 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

सुकमा जिले में भालू के साथ क्रूरता, जबड़े पंजे तोड़कर मारने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर पीसीसीएफ को जवाब देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बीते दिनों भालू के साथ क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले में भालू के साथ क्रूरता, जबड़े पंजे तोड़कर मारने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर पीसीसीएफ को जवाब देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बीते दिनों भालू के साथ क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे बस्तर सुकमा जिले के केरलापाल गांव का बताया गया। इसमें कुछ ग्रामीण भालू को डंडे से पीट रहे हैं। भालू का मुंह और पंजा तोड़ा गया और तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया गया। 

विज्ञापन


जिस जगह पर भालू के साथ यह क्रूरता हुई वहां पास में ही ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी खड़े हैं। हाईकोर्ट ने वन्य प्राणी के साथ इस क्रूरता और हत्या पर संज्ञान लेकर वन विभाग को जांच और कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश देते हुए पीसीसीएफ को शपथपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें