फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मेकाहारा अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, 6 नवंबर तक मांगा जवाब, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 30 Oct 2025 08:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

मेकाहारा में अव्यवस्थाओं का आलम बरकार है। अब इस बार मेकाहारा के महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं और शिशुओं की वायरल तस्वीर को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर इसे बेहद ही दुखद बताया है।
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा के महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं और शिशुओं के मामले को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर इसे बेहद दुखद घटना बताया है। हाईकोर्ट ने कहा मेकाहारा अस्पताल की स्थिति बेहद ही खराब है। चिंता जाहिर करते हुए कोर्ट ने शासन से 6 नवंबर तक जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


राज्य के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में अव्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने कई बार सख्ती दिखाई है। जिसमें हाल ही में मेकाहारा अस्पताल में एक नवजात शिशु के सामने 'मेरी मां एचआईवी पॉजिटिव है' ऐसा बोर्ड पाए जाने के मामले को भी गंभीरता से लेते हुए उसे अमानवीय कृत्य माना था। इसके बाद फिर से मेकाहारा में अव्यवस्थाओं का आलम बरकार है। अब इस बार मेकाहारा के महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं और शिशुओं की वायरल तस्वीर को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर इसे बेहद ही दुखद बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें