फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को झटका, सुनवाई की तारीख बढ़ी; एसीबी से मांगा जवाब

Fri, 12 Apr 2024 09:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो की हिरासत के खिलाफ दायर अनवर ढेबर की याचिका पर सुनवाई की। अब इस मामले में 25 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : highcourt.cg.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो की हिरासत के खिलाफ दायर अनवर ढेबर की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई बढ़ा दी है। मामले पर अब 25 अप्रैल को सुनवाई होगी। ईडी की कार्रवाई के बाद एसीबी द्वारा अनवर ढेबर को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


जस्टिस पीपी साहू के कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई हुई। अनवर ढेबर के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि पूर्व में शराब घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी के अधिकारी के गोपनीय पत्र पर एसीबी ने अलग से प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लिया है।

एक ही मामले में अलग-अलग दो कार्रवाई नहीं हो सकती है। मामले में एसीबी के अधिवक्ता डॉक्टर सौरभ पांडेय ने जवाब के लिए समय दिए जाने की मांग की। इस पर कोर्ट ने जवाब के लिए समय देते हुए याचिका को सुनवाई के लिए 25 अप्रैल को रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें