फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिलासपुर के सरकंडा पुल खड़ी होकर नीचे नदी की ओर देख रही थी युवती, राहगीरों की सूझबूझ से बची जान!

Sun, 24 Aug 2025 10:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के सरकंडा पुल पर नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार की देर रात एक युवती बिलासपुर के सरकंडा पुल पर खड़ी होकर नदी की तरफ देख रही थी। उसे ऐसा करते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। उन्हें लगा कि कहीं युवत नदी में न कूद जाए। मौके पर मौजूद राहगीरों की सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली है। वह पुल पर काफी देर तक खड़ी होकर नीचे नदी की ओर देख रही थी। इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को भांपते हुए उसे बातों में उलझा लिया और धीरे-धीरे पास आकर पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। पूछताछ के दौरान वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। प्रथम दृष्टिया युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। पुलिस ने बताया कि उसे समझाकर सुरक्षा की दृष्टि से सखी केंद्र भेजा गया है। आगे परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी और उचित देखभाल के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। समय रहते की गई राहगीरों की समझदारी से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें