बिलासपुर में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर में शुक्रवार को तड़के सुबह वेद परसदा से फ्लाई एस ब्रिक्स लेकर बिलासपुर की ओर जा रही माजदा फोरलेन पर लावर खनिज चौकी के पास खड़ी ट्रेलर के पीछे से जा टकराई जिससे माजदा चालक और हेल्पर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार चालक महेंद्र साहू पिता भारत साहू उम्र 29 वर्ष निवासी वेदपरसदा अपने हेल्पर रविन्द्र साहू पिता अर्जुर साहू उम्र 19 वर्ष और एक अन्य टिगेश कुमार मरावी पिता जनक राम उम्र 28 वर्ष निवासी वेदपरसदा के साथ फ्लाई एस ब्रिक्स लेकर शुक्रवार की सुबह मस्तूरी की ओर से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। सुबह लगभग 6:30 बजे हादसा हो गया।
दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान गई
बोलेरो और बाइक में आमने सामने टक्कर हुई जहां बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोड़की निवासी धनराज कुशाल उर्फ आयुष उम्र 17 वर्ष और रणवीर मरकाम उर्फ शानू पिता चितरंजन उम्र 15 वर्ष दोनों मस्तूरी की ओर आ रहे थे, तभी टिकारी स्कूल के पास मस्तूरी से मल्हार की ओर जा रही कार से आपने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।