छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार युवतियां सड़क पर भिड़ गईं। इस दौरान सड़क पर चलने वाले लोगों ने वीडियो बना लिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिलासपुर में शुक्रवार को दबंगई का ऐसा नाजारा दिखा। जिससे लोग दंग रह गए। सरेहराह कुछ युवतियां के बीच लड़ाई झगड़ा करते दिखीं। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, पुरी घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रहा है। जहां पर कपड़े की शॉप में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट की घटना घट गई। इस घटना के दौरान सड़क के दूसरे छोर पर खड़े कुछ युवक अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया।
वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मारपीट का कारण और युवतियां कहां की है। अब तक पता नहीं चल पाया है। राहगीरों के मुताबिक, सड़क पर चार लड़कियां आपस में बातचीत कर रहे थे। उसके बाद एक युवती ने अचानक ही हाथ उठा दिया और फिर चार से पांच थप्पड़ दूसरी लड़की को जड़ दिए। इतना ही नहीं उसके बाद उसे धक्का दे कर जमीन पर गिरा दिया। लातों से भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मारपीट के बाद दूसरी युवती ने उंगली दिखाती नजर आई। बीच सड़क इन युवतियों के इस हाइवोल्टेज ड्रामा को देखने राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मामले को शांत कराने की भी कोशिश की है। युवती को छुड़ाया। जिसका विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।