फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: हत्याकांड का बदला लेने के लिए पांच हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला; सभी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

अलग-अलग जगह से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को थाने से लेकर न्यायालय तक पैदल ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में दो साल पहले समता कॉलोनी में हुए हत्याकांड का बदला लेने के लिए पांच युवकों ने अरहान खान नामक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाने से लेकर कोर्ट तक आरोपियों को पैदल ले गई।

विज्ञापन


दरअसल, बीती रात शहर के तैयबा चौक पर समता कॉलोनी में हुए नवीन महादेवा के हत्याकांड का बदला लेने के लिए उसके साथी उदय चक्रधारी, पवन चक्रधारी, मनीष यादव, प्रेम डाहिरे और साबिर ने मिलकर अरहान खान पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर स्थानीय लोगों की मदद से अरहान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बदले की इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। अलग-अलग जगह से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आज सभी आरोपियों को थाने से लेकर न्यायालय तक पैदल ले जाया गया, जहां पुलिस की टीम उन्हें पैदल शहर के अलग-अलग इलाकों से लेकर न्यायालय पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें