फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के गांव में लगी आग: एक मकान में आग लगने पर आसपास के दो घर भी चपेट में आए, अंदर रखा सारा सामान खाक

Thu, 15 Jun 2023 01:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बताया जा रहा है कि तीनों घर कच्चे थे। पहले तो लोगों ने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहने पर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड ने देर रात तक आग पर काबू पा लिया था। 
विज्ञापन
बिलासपुर में मकानों में आग लगने से सारा सामान जल गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार रात तीन मकानों में आग लग गई। इसके चलते अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग पहले एक मकान में लगी थी। वहां से फैली तो आसपास के दो मकानों को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी ब्लाक के ग्राम ध्रुवा कारी निवासी नंदू घृतलहरे के पड़ोस मे वैवाहिक आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए बुधवार रात नंदू परिवार के साथ गया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 9.30 बजे अचानक उसके मकान में आग लग गई। इससे पहले कि किसी को पता चल पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आसपास के दो और मकान भी आ गए। देखते ही देखते घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें