आरोपी कांग्रेस नेता शेरू असलम।
- फोटो : संवाद
जमीन पर कब्जा करने का आरोप
दरअसल, किसान उमेंद्र साहू ने कलेक्टर को 23 जून को लिखित शिकायत दी थी कि ग्राम मोपका स्थित उसकी भूमि खसरा नंबर 1357 के मेड को तोड़ कर समीप के भू धारक शेरू असलम और मोहसिन खान ने अपनी भूमि में मिलाकर समतल कर दी है। साथ ही धमकी दे रहे हैं कि यह जमीन उनकी है। इसके एक दिन बाद ही युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कह रहा है कि, मेरी जमीन पर खंभा लगाने कैसे आ गए, जिलाध्यक्ष हूं। उठाकर ले जाऊंगा। तुम लोग कुछ नहीं बिगाड़ सकते। अब यह वीडियो वायरल है।
खेत में प्रशासन की ओर से लगाया गया नोटिस।
- फोटो : संवाद
एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया
वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एसडीएम को जांच के लिए पत्र लिखा। इसके बाद एसडीएम ने धारा 145 सीआरपीसी के तहत मौके पर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया है। सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज सहित 28 जून को कार्यालय बुलाया है। साथ ही पुलिस को घटना का संज्ञान लेकर प्रतिवेदन देने और बिलासपुर नगर निगम को संज्ञान लेते हुए अनियमित विकास के संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए लिखा गया है। जमीन मोहसिन खान की होने के कारण उसे भी नोटिस दिया गया।
मोपका पुलिस सहायता केंद्र में किसान ने दी शिकायत।
- फोटो : संवाद
सरकंडा थाने में धारा 506 के तहत मामला दर्ज
एसडीएम ने इसके साथ ही थाना सरकंडा ने शेरू असलम के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का इस्तगासा प्रस्तुत किया है। किसान उमेन्द्र साहू ने भी मामले की शिकायत थाने में की थी। इसमें कांग्रेस नेता पर धमकाने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर धारा 506 के तहत पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता शेरू असलम पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि शेरू असलम पर जमीनी विवाद को लेकर और भी शिकायतें दर्ज है। आरोप है कि शेरू असलम लोगों की निजी जमीन पर कब्जा करके गुंडागर्दी करता है।
भाजपा अध्यक्ष बोले- आलमपनाह 'कांग्रेसी गुंडे तुंहर द्वार' योजना
इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने भी उसे ट्वीट किया है। वीडियो के साथ साव ने लिखा है कि, बिलासपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष असलम मियां की गुंडागर्दी। मोपका के किसान परिवार को धमकी दे रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का रौब दिखाते हुए किसान को धमका रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा है कि, आलमपनाह "कांग्रेसी गुंडे तुंहर द्वार" योजना। इसके बाद यह भी लिखा है कि भाजपा की सरकार आएगी तो गुंडों, जिहादियों पर बुलडोजर चलेगा।