बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी गुरुवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। यहां जीएसटी 2.0 बचत उत्सव के तहत उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की। मंत्री ओपी चौधरी ने इस दौरान शहर के सबसे पुराने और बड़े मार्केट सदर बाजार, गोल बाजार पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मंत्री ओपी चौधरी का स्वागत किया। मंत्री ने इस बीच बर्तन, सराफा, मोबाइल, डेयरी सहित अलग-अलग दुकानों में व्यापारियों से मुलाकात करते हुए जीएसटी 2.0 की चर्चा की और जीएसटी रिफॉर्म के बारे में बताया। मंत्री ओपी चौधरी ने व्यापारियों से जीएसटी रिफॉर्म का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने की अपील की। इससे देश के हर एक नागरिक को सीधे लाभ मिलेगा। मूलभूत आवश्यकताओं के सामान सस्ते होंगे। लोगों को बड़ी बचत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले अलग-अलग स्लैब में जीएसटी की व्यवस्था थी, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जीएसटी रिफॉर्म के साथ लोगों को बचत उत्सव के रूप में बड़ा तोहफा दिया है।