फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: तखतपुर सीएचसी में प्रसव के दौरान गई बिजली, स्टाफ ने मोबाइल टॉर्च के सहारे महिला को लगाए टांके

Thu, 21 Aug 2025 05:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

महिला के प्रसव के दौरान जब बिजली नहीं आई तब नर्स ने ओटी से बाहर आकर बाहर खड़े एक व्यक्ति से मोबाइल मांगा और कहा कि डिलीवरी हो चुकी है और टांके लगाना है। नर्स ने सूझबूझ से मोबाइल टॉर्च की रोशनी से मामले को संभाल लिया और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बचा लिया गया। 
विज्ञापन
मोबाइल टॉर्च में प्रसूता को स्टाफ ने लगाए टांके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तखतपुर में बिजली जाते ही अंधेरा छा जाता है। बीती रात को एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जब प्रसव कराने के लिए ले जाया गया तब बीच में ही बिजली चली गई। विभाग की नर्सों ने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी कराई। 

विज्ञापन


बीती रात को बेलसरी गांव के रहने वाली ज्योति नाम की महिला को घर में प्रसव पीड़ा उठने पर उसे तखतपुर सीएचसी लाया गया। स्टाफ डिलीवरी के लिए उसे ओटी में ले गया। जहां अचानक बिजली चली गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य केंद्र की नर्सें बिजली न होने से परेशान होती दिखीं, जब बिजली नहीं आई तब नर्स ने ओटी से बाहर आकर बाहर खड़े एक व्यक्ति से मोबाइल मांगा और कहा कि बिजली नहीं है और डिलीवरी हो चुकी है और टांके लगाना है। जिस महिला की डिलीवरी हो रही थी टांके नहीं लगने के कारण रक्तस्त्राव बढ़ता जा रहा था। नर्स ने सूझबूझ से मोबाइल टॉर्च की रोशनी से मामले को संभाल लिया और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बचा लिया गया। 

वहीं मामले में तखतपुर के बीएमओ उमेश कुमार ने बताया कि दिनभर बिजली बंद होने के कारण इनवर्टर साथ नहीं दे पाया और प्रसूता की स्थिति गंभीर होने और इमरजेंसी होने के कारण मोबाइल टॉर्च की रोशनी से प्रसव कराया गया। 
विज्ञापन


मामले में तखतपुर के जेई रचित दुआ ने कहा की स्वास्थ्य केंद्र में थ्री फेज कनेक्शन लगा हुआ है। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है स्वास्थ्य केंद्र में इनवर्टर लगा हुआ है अगर इलेक्ट्रीशियन होता तो फेस को चेंजर से चेंज कर बिजली बहाल की जा सकती थी। बिजली न होने की सूचना बीएमओ द्वारा दी गई थी। आधे घंटे में फेज को ठीक कर दिया गया था। यह कहना गलत है की सुबह से बिजली नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें