बिलासपुर के तिफरा आश्रय दत्त कर्मशाला में कम्प्यूटर की पढाई करने वाली मूक बधिर छात्रा ने दो मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बिलासपुर के तिफरा आश्रय दत्त कर्मशाला में कम्प्यूटर की पढाई करने वाली मूक बधिर छात्रा ने दो मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दरअसल कोरबा के दिपका क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा तिफरा स्थित आश्रय दत्त कर्मशाला में रहती थी, जहां कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी रोज की तरह गुरुवार की सुबह वह सो कर उठी तो उहके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। इस दौरान वह बात करते हुए छत पर गई और अचानक छत के किनारे पर जाकर छलांग लगा दी। अचानक हुई घटना के दौरान छत पर मौजूद अन्य छात्र हड़बड़ाहट में दौड़कर वहां पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी थी।
छात्रा को कर्मचारियों व केयर टेकर की मदद से संस्था की बस से सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने छात्रा की स्थिति नाजुक होने पर तुरंत आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन शाम तक उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी अधीक्षिका और केयरटेकर ने सिरगिट्टी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सिरगिट्टी थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। छात्रा किससे बात कर रही थी और किन कारणों से वह छत से छलांग लगाई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
मुक बधिर अक्सर साईन लैंग्वेज के माध्यम से वार्तालाप करते हैं और इसी तरह वीडियो काल पर भी बात करते हुए वह छत से छलांग लगा दी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।