फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में इंसानियत शर्मसार: मृत गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटा, लोगों ने बना लिया वीडियो

Sat, 09 Nov 2024 10:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगला-भैंसाझार रोड में नवापारा के पास का है। जहां लोखडी निवासी ट्रैक्टर चालक नंदू सड़क में पड़े मृत गौवंश को ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटकर ले जाते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मृत गोवंश को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटकर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक अमानवीय तरीके से गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क में घसीट कर ले जा रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दूसरे गोवंश ट्रैक्टर के पीछे दौड़ते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगला-भैंसाझार रोड में नवापारा के पास का है। जहां लोखडी निवासी ट्रैक्टर चालक नंदू सड़क में पड़े मृत गौवंश को ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटकर ले जाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है, मृत गौवंश सड़क में पड़ा हुआ था, जिसे कोई हटा नहीं रहा था। 

ट्रैक्टर चालक नंदू वहां से गुजर रहा था, ऐसे में उसने गौ वंश को सड़क से हटाने के लिए उसे रस्सी के सहारे ट्रेक्टर के पीछे बांध दिया और घसीटकर ले जाने लगा। इसी दौरान बाइक सवार राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और इस अमानवीय कृत्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें