अज्ञात वाहन ने महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर पर अपने चपेट में ले लिया जिसमें आरक्षक संदीप कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथी नवीन बागड़े को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बिलासपुर में देर रात सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक संदीप कुर्रे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर तिफरा पुलिस क्वार्टर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच अज्ञात वाहन ने महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर पर अपने चपेट में ले लिया जिसमें आरक्षक संदीप कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथी नवीन बागड़े को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।