फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कांग्रेस नेता अलका लांबा का भाजपा पर हमला, बोलीं- दक्षिण भारत की सभी सीटें हारेगी बीजेपी

Sat, 27 Apr 2024 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। दक्षिण भारत की सभी सीटों पर कांग्रेस स्वीप कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत से पूरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अलका लांबा, नेता कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची, जहां उन्होंने बिलासपुर के कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। 

विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा करते हुए महिला राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि देश को आज कांग्रेस से बहुत अधिक उम्मीदें हैं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय किया गया है। देश में महंगाई बेरोजगारी किसान और महिलाओं को लेकर बात नहीं हो रही है। 

लांबा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। दो चरणों में हुए मतदान को लेकर अलका लांबा ने कहा कि, दक्षिण भारत की सभी सीटों पर कांग्रेस स्वीप कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत से पूरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें