बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। जिले के बोदरी शगर पालिका में आयोजित कन्नौजिया रजक समाज के सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में वो शामिल हुए। इस दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मेयर पूजा विधानी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बोदरी में आयोजित कन्नौजे रजक समाज के सम्मेलन में अलग-अलग घोषणा की जिसमें
1. कन्नौजे रजक समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 60 लाख रुपए
2. संत गाडगे भवन के लिए 25 डिसमिल जमीन देने की घोषणा
3. सन्नडय कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 60 लाख रुपया
4. धमनी चकरभाठा के मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में नयन
5. नगर पालिका परिषद बोदरी को एयरपोर्ट के समीप खेल मैदान की घोषणा
6. बोदरी के जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा
7. वर्मा समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपया देने की घोषणा की
इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ,संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी दीपक सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।