फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh :बिलासपुर में अंतरराज्यीय देह व्यापार रैकट का भंडाफोड़, एक मकान से आठ युवतियां गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में 1 युवक व 8 युवतियां मिले। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय देह व्यापार करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में 1 युवक व 8 युवतियां मिले। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन



दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। इस पर सरकंडा पुलिस मुखबिर के माध्यम से तलाश में जुट गई। इसी बीच 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में करीब 7-8 लड़कियां अलग अलग राज्यों से आईं हुई हैं जो देहव्यापार में लिप्त है।

इसकी सूचना पर सी.एस.पी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल ने टीम तैयार कर मुखबिर के बताये घर पर रेड की। वहां एक मकान में एक युवक व 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगीं। 
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर देह व्यापार के लिए अन्य जगहों से आने की बात कही। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश 1 पश्चिम बंगाल 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। इनके विरुद्ध सरकंडा पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें