फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatisgarh : बिलासपुर में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच खूनी टकराव, देर रात बार में हुआ जमकर हंगामा

Sun, 15 Oct 2023 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है जहां बार में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया  था। उस पर एबीवीपी के जिला महामंत्री को समझाइश देना मंहगा पड गया।
विज्ञापन
जांच शुरू... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है जहां बार में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया  था। उस पर एबीवीपी के जिला महामंत्री को समझाइश देना मंहगा पड गया। उस पर रॉड से हमला कर दिया गया। इससे एबीवीपी नेता के सिर पर गहरी चोट आई है। दूसरे पक्ष के लोग भी इसमें घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सरकंडा के रहने वाले आयुष तिवारी एबीवीपी के जिला महामंत्री हैं और उनका भाई 36 मॉल में काम करता है। वह शुक्रवार करीब 11:30 बजे अपने भाई को लेने के लिए गया हुआ था। इसी समय एनएसयूआई के गौतम ऋषि,अंशुमान और उसके साथी शराब पीकर तंत्रा बार में बवाल कर रहे थे। आयुष तिवारी का भाई वहा था तो उससे विवाद हो गया। 

इसपर  आयुष ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस पर सभी लोग वहां से निकल गए फिर बाद मे बदला लेने के लिए आयुष को रोककर NSUI के कार्यकर्ता 36 मॉल के नीचे मारपीट करने लगे। आयुष किसी तरह बीच बचाव कर वहा से निकला। 
विज्ञापन


इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे और 10 12 युवको की टीम के साथ मिलकर आयुष की कार को रोककर उस पर रॉड और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में आयुष का सिर फट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें