फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: सीएम बघेल बोले- रमन सिंह को हारना चाहिए चुनाव, बंध गया बोरिया बिस्तर,सबको ठगने का किया काम

Wed, 08 Nov 2023 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

 सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह जैसे व्यक्ति को चुनाव हारना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सबको ठगा है। प्रदेश में गरीबी बढ़ी, कुपोषण बढ़ा, सड़ा हुआ मोबाइल बांटा, वो सबमें कमीशन खाते थे और चाऊर वाले बाबा बने थे।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा क्षेत्र के तेंदुआ में सीएम भूपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि    पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों में मतदान हो गया है, पहले चरण के चुनाव में राजनांदगांव से डॉ. रमन सिंह का बोरिया बिस्तर बंध गया है। सीएम बगेल ने कहा कि वो चुनाव हार रहे हैं।

 

आगे सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह जैसे व्यक्ति को चुनाव हारना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सबको ठगा है। प्रदेश में गरीबी बढ़ी, कुपोषण बढ़ा, सड़ा हुआ मोबाइल बांटा, वो सबमें कमीशन खाते थे और चाऊर वाले बाबा बने थे।

 

वहीं सीएम ने योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आंख चपक कर नकली तेल को बेच देते थे। वहीं भाजपा सांसद रवि किशन के आवास वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा है कि अमित साह ने मुझे चुनौती दी थी पंडरिया में और मैंने कहा था स्थान और समय दोनों आप तय कर लीजिए। भूपेश बघेल चुनौती से घबराता नहीं है, वो आवास पर बहस के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें