फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एनआईए कोर्ट में ननों की गिरफ्तारी के मामले में सुनवाई पूरी, सुरक्षित रखा फैसला, कल आएगा निर्णय

Fri, 01 Aug 2025 02:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

दुर्ग से गिरफ्तार नन मामले में आज बिलासपुर NIA कोर्ट में मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।कल इस मामले में निर्णय सुनाया जाएगा ।
विज्ञापन
ननों की गिरफ्तारी का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग से गिरफ्तार नन मामले में आज बिलासपुर NIA कोर्ट में मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।कल इस मामले में निर्णय सुनाया जाएगा । पीड़ित पक्ष की ओर से बेल एप्लिकेशन लगाया गया है जिसपर सुनवाई पूरी हो चुकी है।बता दें कि बीते दिनों दो नन की  दुर्ग से गिरफ्तारी हुई थी, दोनों पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में कार्रवाई की गई थी। जानकारी दें कि बीते 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन में धर्मांतरण और ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ था। 2 मिशनरी सिस्टर (नन) और एक युवक पर 3 आदिवासी युवतियों को UP के आगरा में काम दिलाने के बहाने बेचने ले जाने का आरोप लगाया गया,इन्हें बजरंग दल से जुड़े लोगों ने पकड़ा था।

विज्ञापन


मामला भिलाई थाना-3 के दुर्ग जीआरपी चौकी का है। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर की युवतियों को आगरा ले जाने वालों का नाम सुखमन मंडावी और मिशनरी सिस्टर प्रीति और वंदना है। ये तीनों लोग कमलेश्वरी, ललिता और सुखमति नाम की युवती को आगरा लेकर जा रहे थे। फिलहाल दोनों नन दुर्ग जेल में बंद है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें