फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की टक्कर से पलटी बस: कई यात्री घायल, दो की हालत गंभीर; बिलासपुर में लोखंडी-तुर्काडीह मार्ग पर हादसा

Sat, 04 Mar 2023 07:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

यह भी पता चला है कि ट्रेलर घुटकू कोल डिपो की तरफ से कोयला लोड कर आ रहा था। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए। जिन्हें कोनी थाना पुलिस और सकरी थाना पुलिस ने शांत कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
ट्रेलर की टक्कर से पलटी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को एक ट्रेलर की टक्कर से यात्रियों से भरी बस पलट गई। इसके चलते कई यात्री घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पेट्रोलिंग वाहन में सिम्स में भर्ती कराया है। हादसे के बाद बस और ट्रेलर दोनों के चालक भाग निकले। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, अंशमान ब्रदर्स ट्रेवेल्स की बस शनिवार को बिलासपुर से खोंगसरा की ओर जा रही थी। अभी बस लोखंडी-तुर्काडीह ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी कि दोपहर करीब 12.45 बजे सामने से आ रहे कोयले से लोड ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर थी कि बस पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख किसी ने डायल-112 को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डायल-112 की टीम के साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन भी पहुंच गया। उन्होंने लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाकर फंसे वाहनों को वहां से निकाला। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि सामने आए ट्रेलर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें