फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी जीजा को 20 साल की सजा: मेडिकल जांच में पुष्टि नहीं, छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने इस आधार पर सुनाया फैसला

Thu, 03 Apr 2025 08:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साली से दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा को सजा सुना दी है। हाईकोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 साल की नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने के बावजूद पीड़िता और गवाहों के बयान के आधार पर यह सजा सुनाई गई है। पूरा मामला खैरागढ़ का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूरा मामला साल 2023 का है जब पीड़िता अपने घर के बाहर अपने भाई के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला राजेलाल मरावी (पीड़िता के मौसी का दामाद) उसे बहला फुसला कर अपने घर लेकर चला गया जहां उसके पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पूरी रात खोजने के बाद पीड़िता अपने मां बाप को आरोपी के घर से बरामद हुई। उसने बताया कि राजेलाल ने उसके साथ गलत हरकत की है।

इस बात की जानकारी लगते ही मां बाप में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जहां पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि, उसके साथ दो बार दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत अपराध दर्ज किया। हालांकि, मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


मामले में सुनवाई के बाद पीड़िता और गवाहों के बयान के आधार पर निचली अदालत के आरोपी को जीवित रहते तक कठोर कारावास की सजा सुनाई। जिसके खिलाफ आरोपी के हाइकोर्ट में अपने वकील अमित बख्शी के माध्यम से अपील की। 

केस की सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने माना कि दुष्कर्म के मामले में 16 साल से कम आयु की पीड़िता का बयान ही अपने आप में सबूत है। हालांकि, निचली अदालत के फैसले को संशोधित करते हुए हाइकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा को घटाकर 20 साल की कैद में बदल दिया। पूरे मामले में सुनवाई चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच द्वारा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें