फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Train Accident: 'रेल मंत्री के हाथ बंधे, PM मोदी को देना चाहिए इस्तीफा', हादसे पर नेता विपक्ष का हमला

Wed, 05 Nov 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में मंगलवार को हुए रेल हादसे में घायलों का हाल जानने सिम्म अस्पताल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने घायलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अफसरो से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
बिलासपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में मंगलवार को हुए रेल हादसे में घायलों का हाल जानने सिम्म अस्पताल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने घायलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अफसरो से घटना के बारे में जानकारी ली। नेता प्रतिपक्ष ने रेल हादसे को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मंहत ने तो यहां तक कहा कि रेल मंत्री को काम नहीं करने दिया जाता उसके हाथ बंधे हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन


आगे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि मौत के आंकड़ों को छुपाया जा रहा, मेरी जानकारी में मौत के आकंड़े 20 हैं। जहां जिसका प्रशासन है,मौत के आंकड़े छुपाने की कोशिश करता है, ताकि उनको मुआवजा  न देना पड़े। रेलवे की तरफ से कोयला व अन्य खनिज गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है जिसकी वजह से रेल हादसे हो रहे हैं। महंत ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के साथ एक-एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Bilaspur Train Accident: भीषण ट्रेन हादसे की वजह आई सामने, जानें सिस्टम फेलियर है या लोको पायलट की गलती
विज्ञापन


हादसे में 11 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन (मेमू) व मालगाड़ी की भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है और 20 लोग घायल हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बुलेटिन के मुताबिक बिलासपुर स्टेशन के समीप दिनांक 04 नवम्बर, 2025 को हुई मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख के मुआवजे की घोषणा
रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें