बिलासपुर जिले के पचपेड़ी पुलिस ने ट्रेनों से जेवर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लाखों रुपये के जेवर पुलिस ने बरामद किए हैं। मामले में पचपेड़ी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
दरअसल पचपेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पचपेड़ी थाना इलाके में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मानिकचौरी मेन रोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूम रहा है और वह अपने पास रखे सोने के जेवरात को बेचने की फिराक में है। मामले में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी ने अपने टीम के साथ ग्राम मानिकचौरी पहुंचकर घेराबंदी की।
बलौदाबाजार भैंसा पसरा में रहने वाला जय किशन देवार पिता संजय किशन देवार नाम का युवक संदिग्ध रूप से खड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके पास रखे बैग की तलाशी ली। उसके बैग से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चटकन, सोने के झुमके, सिक्का जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है।
सामानों के संबंध में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो आरोपी अपने पास रखे सामान को चोरी का होने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन से सामान को चोरी करता है। जिस पर पचपेड़ी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।