फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: भाई से झगड़े के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे की समझाइश के बाद उतारा

Mon, 31 Aug 2026 09:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

भाई से विवाद के बाद नाराज युवक घर से निकलकर बिजली के टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। आखिरकार मोहल्ले के दो युवकों ने बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
भाई से लड़ाई के बाद बिजली के टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद में शनिवार को भाई से विवाद के बाद नाराज एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर बैठा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक मोहल्लेवासी युवक को समझाकर नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। आखिरकार मोहल्ले के दो युवकों ने बातचीत कर उसे भरोसे में लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन






जानकारी के अनुसार दयालबंद स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले कुंदन केसरी (32) पिता कमल केसरी का शनिवार को किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह काफी नाराज हो गया और घर से निकल गया। कुछ देर बाद कुंदन नदी किनारे गुरुनानक स्कूल के पास स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मोहल्लेवासी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: नारायणपुर के जंगल में मिला नक्सलियों का हथियार डंप, 10 राइफल और 2 किलो विस्फोटक जब्त

युवक को टावर पर बैठा देखकर लोगों ने लगातार उससे बातचीत शुरू की और नीचे उतरने के लिए समझाया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सभी युवक को शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करते रहे लेकिन वह काफी देर तक टावर से नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। करीब दो घंटे तक समझाइश चलती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन


बाद में मोहल्ले के ही दो युवकों ने कुंदन से बातचीत की और उसे भरोसे में लेकर किसी तरह नीचे आने के लिए तैयार किया। दोनों युवकों की समझाइश के बाद कुंदन सुरक्षित नीचे उतर आया। उसके नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। युवक को नीचे उतारे जाने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई और भाई से विवाद तथा टावर पर चढ़ने के कारणों के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें