पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेंडरवा में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अचानक घर में घुस आए और तलवार व चाकू से अंधाधुंध हमला शुरू कर दिया। हमले में महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। बुजुर्ग मुराद बेगम पर सबसे ज्यादा वार किए गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सूहाना, परी परवीन, अलीशा परवीन, आहिस्ता परवीन, सना परवीन और शेख शब्बीर शामिल हैं।
एक दिन पहले भी हुआ था विवाद।
परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भी आरोपी पक्ष के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद परिवार के लोग शिकायत लेकर रतनपुर थाना पहुंचे थे, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।पुलिस पर गंभीर आरोप घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह वारदात टल सकती थी और मुराद बेगम की जान बचाई जा सकती थी। इसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश बनी वजह
एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास का अपनी पूर्व पत्नी (जिससे कुछ माह पहले तलाक हुआ है) और पीड़ित पक्ष के शेख सलीम के बीच कथित संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने हमला किया फिलहाल पुलिस सुरेश श्रीवास (46 वर्ष) और उसके दो पुत्र हिरासत मे लेकर पुछताछकर रही है। पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है और आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है वही मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।