फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूबा, SDRF ने मशक्कत के बाद निकाला शव

Thu, 13 Aug 2026 10:28 PM IST
बिलासपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

Chhattisgarh News: बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया।
विज्ञापन
अरपा नदी में डूबने से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरपा नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। करीब 14 वर्षीय छात्र अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव नदी से बरामद किया गया। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ नहाने गया था सौरभ
जानकारी के अनुसार, सौरभ धूरी पिता जीवन धूरी कक्षा 9वीं का छात्र था। वह दोपहर करीब 12 बजे अपने 4 से 5 दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सौरभ गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा।

दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सके
सौरभ को डूबता देखकर उसके दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह गहराई की ओर चला गया था। इसके चलते उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। छात्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सौरभ गहरे पानी में समा चुका था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 41 जिला परिषदों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट, हर संभाग में एक महिला जिला प्रमुख अनिवार्य
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस और सौरभ के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस SDRF की टीम के साथ मौके पर पहुंची और नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद सौरभ का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें