एनटीपीसी सीपत स्टेशन के यूनिट 5 में सुरक्षा दुर्घटना की जानकारी संज्ञान में आई है। घटना में 5 संविदा श्रमिक घायल हुये हैं। एनटीपीसी सीपत के जन संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने जानकारी दी है कि सभी घायलों का उचित उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जाँच चल रही है|