फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक पर पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, भूखंड आवंटन का याद दिलाया वादा

Sun, 19 Mar 2023 09:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने कहा कि, मीडिया कर्मी एक लंबे वक्त से इस कानून की मांग कर रहे थे। अक्सर कार्य क्षेत्र में मीडिया कर्मियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उम्मीद जताई गई कि मौजूदा सरकार द्वारा तैयार किया गया मसौदा पत्रकारों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
मीडिया सुरक्षा बिल पर पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकारों ने मुलाकात की। पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारूप के अनुमोदन किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि, उनके इस कदम से प्रदेश भर के पत्रकारों में जबरदस्त खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई दी। साथ ही विधेयक जल्द पारित होने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


मीडिया कर्मियों ने अपनी वर्षों से लंबित पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनको भूआवंटन का वादा भी याद दिलाया। बिलासपुर के पत्रकारों के आवास के लिए रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने की पुरानी मांग अब भी लंबित है। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही इस पर भी सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। पत्रकारों के लिए रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब पांच एकड़ अतिरिक्त भूमि बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति को मिल सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें