बिलासपुर_ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है । बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम ने रामभद्राचार्य के बाद धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री राम भद्राचार्य के ही शिष्य हैं । बागेश्वर बाबा पर्ची देखकर सब बता देते हैं,उन्हें रामभद्राचार्य जी निर्देशित करें कि वे पर्ची देखकर पेट्रोल डीजल के दाम थोड़े कम करवाएं।
RSS सरसंघचालक मोहन भागवत को भी घेरते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि RSS आज हिंदू धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार बना हुआ है । रामभद्राचार्य जी बोलते हैं कि कई संतों को संस्कृत तक नहीं आती।मैं पूछना चाहता हूं क्या मोहन भागवत ने आज तक संस्कृत का एक श्लोक भी बोला है,फिर वो ठेकेदार कैसे बन गए। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा में रामभद्राचार्य को नहीं बुलाया गया लेकिन मोहन भागवत मंदिर में थे।
दीपक बैज के खतरे में होने से जुड़े सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि दीपक भाई बिल्कुल संकट में नहीं हैं। हमारे नौजवान साथी हैं और हर कार्यकर्ता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।अभी भी धरने पर बैठे हुए हैं और उनको कांग्रेस के सभी नेताओं का समर्थन है। कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने की बात पर भूपेश बघेल ने कहा किमैं खुद एक पार्टी का हूं, तो दूसरी पार्टी को कैसे सपोर्ट कर सकता हूं,लेकिन जिस तरह से तीन दिनों में दो करोड़ लोग उससे जुड़े हैं,इससे पता चलता है अभी जो व्यवस्था चल रही है उससे देश के युवा जेन ज़ी परेशान हैं।