फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में 24 सितंबर को धर्मसभा: संत समिति बोली- हिंदू राष्ट्र, धर्मांतरण-मतांतरण और लव जिहाद पर होगी चर्चा

Mon, 03 Jul 2023 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में अखिल भारतीय संत समिति 24 सितंबर को विशाल धर्मसभा का आयोजन करने जा रही है। इसमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, मतांतरण, धर्मांतरण और लव जिहाद पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा की जाएगी। सभा में प्रदेश के साथ ही देशभर के भारतीय संत और हिंदू संगठन के लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय संत समिति के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अखिल भारतीय संत समिति 24 सितंबर को विशाल धर्मसभा का आयोजन करने जा रही है। इसमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, मतांतरण, धर्मांतरण और लव जिहाद पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा की जाएगी। सभा में प्रदेश के साथ ही देशभर के भारतीय संत और हिंदू संगठन के लोग शामिल होंगे। रतनपुर में अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


संत समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि, प्रदेश में मतांतरण, धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसपर विचार और अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है। यही नहीं अब भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और समान नागरिक संहिता की विशेषता और आवश्यकता पर भी विचार करने की आवश्यकता है। लिहाजा इसे लेकर बिलासपुर में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें