बिलासपुर में सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर के नवनीत तिवारी के दिशा निर्देश में अवैध शराब की छापा मार कार्रवाई की गई जिसमे सीपत थाना क्षेत्र मे चार जगहो पर प्रकरण कायम कर 93 लीटर महुआ शराब व 795 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया।
बिलासपुर में सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर के नवनीत तिवारी के दिशा निर्देश में अवैध शराब की छापा मार कार्रवाई की गई जिसमे सीपत थाना क्षेत्र मे चार जगहो पर प्रकरण कायम कर 93 लीटर महुआ शराब व 795 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया जिसमे अजमानतीय प्रकरण मे सत्यम लोनिया पिता मोती लाल लोनिया ग्राम गुड़ी थाना सीपत 18 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया, राम सागर पिता सुख सागर लोनिया गुड़ी थाना सीपत से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया और अभिषेक पिता सखाराम ग्राम खाड़ा थाना सीपत से 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।वही हर प्रसाद पिता राम साय ग्राम मोहरा थाना सीपत से 8 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। जिन्हे आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क)का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
वही दुसरे मामले मे कोटा क्षेत्र मे पुलिस ने अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही की है जिसमे 532 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 106400 जप्त किया है 22.05.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम गनियारी मे वीरेंद्र कुमार वर्मा पिता हरिराम वर्मा उम्र 32 वर्ष के महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। इसपर पुलिस दबीश दी और उनके कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक जरीकेन में कुल 7 लीटर कीमती 1400 जब्त किया गया है साथ ही ग्राम गनियारी के आरोपी चंद्र भूषण वर्मा पिता स्व. कुंजराम वर्मा के कब्जे से कल 525 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 105000 को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।