फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: प्रैक्टिकल के समय छात्र की पीठ में डाला एसिड, गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी रेस्टीकेट

Thu, 09 Jan 2025 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में एक छात्र के द्वारा दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते हुए पीठ में एसिड डालने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में एक छात्र के द्वारा दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते हुए पीठ में एसिड डालने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है की छात्र को गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। 

विज्ञापन


दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 11वीं के ईसा राज नाम का छात्र आत्मानंद स्कूल में 11वीं का छात्र है जिसकी 8 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल में प्रैक्टिकल चल रहा था प्रेक्टिकल करते हुए समय कक्षा 11वीं के ही अन्य छात्र ने अपने ही साथी छात्र ईशा राज के पीठ पर एसिड डाल दिया गया जिनके कारण वह झुलस गया। मामले मे पालक ने कार्यवाही की मांग की है।तखतपुर बीईओ कामेश्वर बैरागी ने कहा की बच्चे के ऊपर एसिड डालने की जानकारी प्राप्त हुई है मीटिंग के कारण बाहर हूं स्कूल के प्राचार्य से इस विषय में जानकारी ली जाएगी।  

प्राचार्य पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर के मौशमी रॉबिंसन ने कहा की 11वीं के साइंस के विद्यार्थी ईसा राज के ऊपर प्रैक्टिकल करते वक्त एसिड डालने की शिकायत उसके पैरेंट्स के माध्यम से आया है दोनों बच्चों के अभिभावकों के मध्य चर्चा कर बच्चे को समझाइश देकर दुसरे बच्चे को 20 जनवरी तक रेस्टीगेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें