फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मिनाक्षी ट्रेडर्स फर्म के 35 लाख गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 08 Jul 2025 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को उसके निवास से दबिश देकर हिरासत में लेकर पुछताछ की गई, इस पर उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में मिनाक्षी ट्रेडर्स फर्म के 35,00000 रुपये गबन करने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


दरअसल प्रार्थी मनोज सिंह (54 वर्ष) निवासी अशोक नगर, थाना सरकण्डा ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया था कि सिरगिट्टी बिलासपुर के रहने वाले अमन शुक्ला को अक्तूबर 2023 में संस्थान प्रबंधक सतीश अग्रवाल के द्वारा काम पर रखा गया था। अमन शुक्ला हमारे संस्थान में विभिन्न दुकानों को बेचे गये सीमेंट की रकम वसूल कर फर्म में मालिक के पास जमा करता था, इसी बीच जनवरी 2025 में जब संस्था का मालिक व अकाउंटेंट द्वारा आवक-जावक का हिसाब किया तब पता चला कि अमन शुक्ला के द्वारा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए उपयोग किया है। 

पूरा हिसाब मिलान करने पर अमन शुक्ला के द्वारा विगत 6 माह से वसूले गए 3500000 रुपयों को अपने स्वार्थ के लिए उपयोग करने की बात पता लगी। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में दिनांक 19 जून को विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को उसके निवास से दबिश देकर हिरासत में लेकर पुछताछ की गई, इस पर उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपी अमन शुक्ला पिता सतीश शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी आदर्श कॉलोनी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें