बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। जीआरपी के कांस्टेबल मन्नू प्रजापति, सौरभ नागवंशी, संतोष राठौड़ और लक्ष्मण गायन के मकानों में एसीबी ने छापेमारी की है। कान्सटेबल के मोपका, सिरगिट्टी स्थित मकान में दी गई दबिश। आय से अधिक संपत्ति के मामलों में एसीबी जांच कर रही है। जीआरपी के चार कांस्टेबल गांजा और टैबलेट सप्लाई करते थे।
बिलासपुर में पदस्थ जीआरपी के चारों कांस्टेबल को मामले में बर्खास्त कर दिया गया था। आरक्षकों के अकाउंट से करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। पूरे मामले की जांच में एसीबी की टीम जुटी है।