फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav: निकाय चुनाव में खुला 'आप' का खाता, बोदरी से नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित

Sat, 15 Feb 2025 01:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। रुझानों और परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है। रायपुर में मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे रिकॉर्ड जीत की ओर आगे बढ़ रही हैं। बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के निर्वाचित हुई हैं।

विज्ञापन




बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। कांग्रेस से बगावत कर आम आदमी पार्टी से चुनाव लडने वाले विजय वर्मा ने 270 मतों के साथ जीत दर्ज की है। नगर पंचायत में 9 भाजपा प्रत्याशियों की जीत हासिल हुई है। जबकि आम आदमी पार्टी के 4 प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया है। दो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिला। इसके अलावा बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा का कमल खिल गया है। अध्यक्ष प्रत्याशी वन्दना जेन्द्रे ने जीत हासिल की है। 15 सदस्यीय नगर पंचायत की 10 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। जबकि कांग्रेस को मात्र सीट से संतोष करना पड़ा है।



मल्हार नगर पंचायत में भाजपा ने परचम लहराया है। नगर पंचायत पद पर भाजपा प्रत्याशी धनेश्वरी कैवर्त ने कब्जा किया है। भाजपा की धनेश्वरी कैवर्त ने 443 मतों से जीत हासिल की है। नगर पंचायत में भाजपा के 10 कांग्रेस के 4 और एक निर्दलीय प्रत्य़ाशी को जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें