फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्कर की काली कमाई का राजफाश: बिलासपुर में पत्नी और महिला परिचित के नाम पर बनाए 1.25 करोड़ के दो बंगले

Sun, 14 Sep 2025 10:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर पुलिस ने जांच में पाया कि गांजा तस्कर ने नशे की काली कमाई से करीब सवा करोड़ के दो आलीशान बंगले खड़े कर दिए थे। ये बंगले उसने अपनी पत्नी और एक महिला परिचित के नाम पर बनवाए थे।
विज्ञापन
गांजा तस्कर की काली कमाई का राजफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के कारोबार से अमीरी के सपने बुनने वाले गांजा तस्कर की करतूत का बड़ा खुलासा हुआ है। बिलासपुर पुलिस ने जांच में पाया कि गांजा तस्कर ने नशे की काली कमाई से करीब सवा करोड़ के दो आलीशान बंगले खड़े कर दिए थे। ये बंगले उसने अपनी पत्नी और एक महिला परिचित के नाम पर बनवाए थे। अब पुलिस ने दोनों संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रकरण को मुंबई सफेमा कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पूर्व में पकड़े गए NDPS मामलों के आरोपियों की संपत्ति की गुप्त जांच की जा रही थी। इसी दौरान सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह परिहार और सिरगिट्टी टीआई किशोर केवट की टीम ने गांजा तस्कर अजय चक्रवर्ती उर्फ अज्जू की संपत्तियों का ब्योरा खंगाला।

अजय चक्रवर्ती मूलतः जबलपुर का रहने वाला है और वर्तमान में सिरगिट्टी भवानी नगर में रहता है। उसके नाम पर कोई वैध आय का स्रोत नहीं मिला। बावजूद इसके उसने पत्नी और एक महिला परिचित के नाम पर सिरगिट्टी आवासपारा और भवानी नगर में दो आलीशान बंगले खड़े कर लिए। इनकी कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने अजय चक्रवर्ती की संपत्तियों को अवैध घोषित करते हुए केस फाइल कर मुंबई सफेमा कोर्ट भेजा है। कोर्ट से आदेश मिलते ही दोनों बंगलों को सीज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि नशे का धंधा करने वालों को हर हाल में जड़ से खत्म करेंगे। ये समाज और युवाओं के दुश्मन हैं। इनके कारण युवा पीढ़ी नशे में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है और अपराध की ओर बढ़ रही है। पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई ऐसे माफियाओं को ध्वस्त करने तक जारी रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें