फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर : रकम डबल करने के नाम पर 6.05 लाख की ठगी, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 14 Feb 2026 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर एक व्यक्ति से 6 लाख 5 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कबीरधाम निवासी झमिया यादव और चेतन पटेल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लाखों की ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर एक व्यक्ति से 6 लाख 5 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कबीरधाम निवासी झमिया यादव और चेतन पटेल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित अनिल कुमार पाण्डेय (48 वर्ष) जांजगीर-चांपा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


निवेश पर दोगुना मुनाफा का झांसा
शिकायत के अनुसार, करीब एक साल पहले जांजगीर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार पाण्डेय की मुलाकात आरोपियों से हुई थी। उन्होंने खुद को एक फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा हुआ बताते हुए एक वर्ष के भीतर निवेश की गई रकम को दोगुना करने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने अपनी अच्छी मार्केट पकड़ का हवाला देते हुए निवेश को सुरक्षित और लाभकारी बताया। लगातार संपर्क और विश्वास दिलाने के बाद, 6 अगस्त को आरोपियों ने बिलासपुर के एक मॉल स्थित फूड जोन में मिलने के लिए बुलाया।

किश्तों में 6 लाख से अधिक रुपये का भुगतान
अनिल पाण्डेय अपने दो परिचितों के साथ तय समय पर मॉल पहुंचे, जहां आरोपियों ने फिर से आकर्षक मुनाफे का आश्वासन दिया। उनकी बातों में आकर अनिल पाण्डेय ने उसी दिन 1 लाख 50 हजार रुपये नकद और 70 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से झमिया यादव के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद, अगस्त से अक्टूबर के बीच, प्रार्थी ने अलग-अलग तिथियों में कई किश्तों में 4 लाख 55 हजार रुपये और ट्रांसफर किए। इस प्रकार, नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 6 
विज्ञापन

लाख 5 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए गए।
मुनाफे की रकम से छोटा हिस्सा वापस, बाकी पर टालमटोल
आरोपियों ने हर माह 50 हजार रुपये मुनाफा देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने केवल 23 हजार रुपये ही वापस किए। इसके बाद, वे लगातार बहाने बनाने लगे और शेष रकम लौटाने से इनकार कर दिया। मामले की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। पीड़ित की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। मामले का खुलासा होने के बाद ठगी के शिकार अन्य लोगों के भी सामने आने की संभावना है। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे ऐसे लुभावने प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें