बिलासपुर मे पूर्व शहर विधायक शैलेष पाण्डेय की पत्नी से फोन पर धमकी देकर 20 लाख की फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तार किया है।
बिलासपुर मे पूर्व शहर विधायक शैलेष पाण्डेय की पत्नी से फोन पर धमकी देकर 20 लाख की फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तार किया है।
विज्ञापन
बता दे की कुछ दिनो पहले बिलासपुर के शहर विधायक की पत्नी रितू पाण्डेय को अग्यात फोन काल से की मिली थी की 20 लाख रूपये दो नही तो उसके परिचित को अगवा कर लिया जायेगा मामले मे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा पिता – प्रीतनाथ झा, उम्र – 30 वर्ष, निवासीवार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार) को गिरफ्तार किया है।
बता दे की 25-06-2025 को पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय निवासी आसमा सिटी थाना सकरी निवासी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी,जो दिल्ली में अध्ययनरत है, को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की पुलिस गंभीरता को देखते हुए टीम बनाई और थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रवाना किया गया वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया।इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।