फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16वां एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2023: भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक

Thu, 09 Mar 2023 08:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

भारतीय क्रॉस कंट्री टीम में शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  एवं अधिकारियों व साथी खिलाड़ियों/कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16वें एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2023 का आयोजन काठमांडू, नेपाल में मार्च 2023 महीने में किया गया था।इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया । भारतीय क्रॉस कंट्री की विजेता टीम में भारतीय रेलवे के कुल 03 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला खिलाड़ी मुन्नी देवी, दक्षिण मध्य रेलवे की सोनिका तथा उत्तर मध्य रेलवे की छवि यादव शामिल थी।

विज्ञापन

 

इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की इन महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गठन के पश्चात यह पहला अवसर है जब इस रेलवे के किसी महिला खिलाड़ी ने एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

 


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला क्रॉस कंट्री खिलाड़ी मुन्नी देवी बिलासपुर रेल मण्डल के वाणिज्य विभाग बिलासपुर में कामर्शियल क्लर्क कम टिकट कलक्टर के पद पर  कार्यरत हैं। भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रौशन किया है।

 

भारतीय क्रॉस कंट्री टीम में शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  एवं अधिकारियों व साथी खिलाड़ियों/कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें