फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: बाइक सवार बदमाश ने की फायरिंग, ग्रामीणों की बहादुरी से पकड़ा गया आरोपी, दो अन्य गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 12:30 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कसनियां गांव में एक व्यवसायी के मकान को निशाना बनाते हुए बाइक सवार बदमाश ने देशी कट्टे से दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली दुकान के शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे को भेद गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। कसनियां गांव में एक व्यवसायी के मकान को निशाना बनाते हुए बाइक सवार बदमाश ने देशी कट्टे से दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली दुकान के शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे को भेद गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग करने के बाद आरोपी बाइक से भाग रहा था, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर सड़क पर गिर पड़ा। उसने कपड़े बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश की और बस से कटघोरा भागने लगा। इसी दौरान सतर्क ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और पीछा कर रास्ते में ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कसनियां निवासी सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ घर में थे। रात करीब 9.45 बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिवार बाहर निकला तो बदमाश ने दूसरी बार फायरिंग कर दी। परिजन घबराकर तुरंत घर में छिप गए। करीब 11 बजे जब सिकंदर मेमन के पिता और बहन घर से बाहर निकले तो देखा कि एक गोली दुकान शटर में और दूसरी दरवाजे में लगी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। ग्रामीणों की मदद से मुख्य शूटर दुर्गेश पांडे (प्रतापपुर, यूपी निवासी) को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कोरबा शहर के हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े को भी पुलिस ने दबोच लिया। वारदात में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें