फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arang: कुरूद-कुटेला गांव से रेत का अवैध खनन कर रहे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

Tue, 20 May 2025 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आरंग

सार

तिबंध के बाद भी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत का कारोबार चल रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक और मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरंग क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को ग्राम कुरूद-कुटेला से रेत का अवैध परिवहन कर रहे हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला दिया। हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का-जाम किया। शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाम छह बजे के बाद से रेत खनन पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध के बाद भी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत का कारोबार चल रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। तनाव बढ़ता देख आरंग पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने कोशिश की जा रही। आसपास के थानों से पुलिस बुलाई गई। मृतक ग्राम परसदा का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें