फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Traffic Action: नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 23 चालान काटकर वसूला जुर्माना

Sun, 24 May 2026 02:20 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के निर्देश पर जिले में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के निर्देश पर जिले में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले चालकों पर भी सख्ती बरती गई। बिना नंबर प्लेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज हुए। कुल 23 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 17,100 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया। सड़क सुरक्षा के प्रति समझाइश दी गई। सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई।

यातायात प्रभारी केशव ठाकुर ने आमजन से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने यातायात संकेतों का पालन करने को कहा। पुलिस का सहयोग कर स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने की बात कही।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें